March 12, 2026

संवाददाता
कानपुर।
भदासा में नेहरू स्मारक के नाम दर्ज प्रस्तावित खेल के मैदान पर अवैध कब्जा हटा दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।
कानूनगो और लेखपाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जाधारियों को जमीन खाली करने का निर्देश दिया। उन्हें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।