March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर। चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय की पहल पर कुलपति डा.आनन्द कुमार सिंह एवं अधिष्ठाता डा. एन.के. शर्मा ने यूएसए की कम्पनी हार्वेेस्ट हार्माेनिक्स के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित करते हुये कृषि के क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख रूप से किसानों की आय बढ़ाने में हार्वेेस्ट हार्माेनिक्स कम्पनी किस प्रकार से मददगार साबित हो सकती है, इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुये इस कम्पनी द्वारा विकसित तकनीक के प्रस्तुतीकरण पर संतोष व्यक्त किया। 

कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि आगामी समय में कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर एवं हार्वेेस्ट हार्माेनिक्स कम्पनी के बीच समझौता होने के उपरान्त वैज्ञानिक ट्रायल्स लगाने पर विचार किया जायेगा। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हेतु प्रक्रिया को आगे बढाने के लिये कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डा. पी.के. सिंह एवं कृषि अभियंत्रण संकाय के अधिष्ठाता डा. एन.के. शर्मा को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। 

इस टेक्नॉलोजी के माध्यम से बिना रसायन एवं उरर्वक का प्रयोग किये कृषि उत्पादन बढ़ाये जाने में मदद मिलेगी। डा. एन.के. शर्मा ने कम्पनी द्वारा तकनीकी प्रस्तुतिकरण में कई प्रकार के प्रश्न करते हुये इस तकनीक को कृषि अभियंत्रण संकाय में उपयोग करते हुये विभिन्न वैज्ञानिक ट्रायल्स हेतु कुलपति से अनुरोध किया है। 

इस तकनीक का उपयोग किसी भी प्रकार के इरीगेशन सिस्टम के साथ किया जा सकता है। इस ऑनलाइन बैठक में प्रमुख रूप से हार्वेेस्ट हार्माेनिक्स कम्पनी के सीईओ फ्रांसेस्को अर्लिया, प्रशासनिक निदेशक, वैज्ञानिक ट्रायल्स मेरी रोनाल्ड, निदेशक, हार्वेेस्ट हार्माेनिक्स डा. दीप्तनु बानिक, डा.के.के. पटेल, सह प्राध्यापक, डा. टी.के. माहेश्वरी, सह प्राध्यापक, डा. पी.के.एस. भदौरिया, सह प्राध्यापक तथा डा. कौशल कुमार, प्राध्यापक एव डा. सर्वेश कुमार, प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।