March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
महाराजपुर थाने में तैनात आरक्षी श्यामवीर सिंह के साथ साइबर फ्रॉड की घटना सामने आई है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका फोन हैक करके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से दो अलग-अलग लेनदेन में कुल 1.98 लाख रुपए निकाल लिए।
पीड़ित आरक्षी की शिकायत के अनुसार, धोखेबाज ने उनके खाते से पहले 99,500 रुपए और फिर 99,200 रुपए की राशि निकाल ली। यह पूरी कार्रवाई उनकी जानकारी के बिना की गई। पीड़ित को जब इस घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
महाराजपुर पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है और वे इसकी गहन जांच कर रहे हैं। साथ ही पीड़ित सिपाही की रकम की वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।