March 12, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  नवाबगंज में दबंगाें ने मैगी प्वाइंट पर सिपाही को सड़क पर गिराकर–गिराकर पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवकों के खिलाफ पीड़ित सिपाही ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोहना थाने में तैनात सिपाही दीपक कुमार डाक आदान प्रदान करने का काम करता है। दीपक ने बताया कि वह कोहना थाने की गंगा बैराज चौकी में वह चौकी इंचार्ज से किसी काम से मिलने गया था। चौकी इंचार्ज के न मिलने पर वह सामने बने मैगी प्वाइंट पर मैगी खाने चला गया।
इस दौरान वहाँ पहले से ही मौजूद कल्लूपुरवा गांव निवासी रामनिहालपुर निवासी रंजीत ने साथियों सहित गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से सड़क पर गिराकर पीटा। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। साथी पुलिसकर्मियों ने उसका हैलट अस्पताल में मेडिकल कराकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित सिपाही की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।