June 22, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  शिवराजपुर ब्लॉक स्थित डोंडवा जमौली के मजरा मकरंद निवादा और माखन निवादा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां बिल्हौर उपखंड से आने वाली बिजली की 11000 वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन हरे पेड़ों से टकरा रही है।
हवा चलने पर तारों और पेड़ों के बीच टकराव से चिंगारियां निकलती हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की ओर बिजली विभाग के कर्मचारियों का कोई भी ध्यान नहीं है। जूनियर इंजीनियर अभिषेक मिश्रा भी फोन नहीं उठा रहे हैं।
इस मामले में जब विद्युत उपखंड अधिकारी अमरनाथ चौहान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर से बात करो वे लाइनमैन को भेजकर समस्या का समाधान करवाएंगे।