
संवाददाता
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि मंगलवार को कानपुर का मौसम शुष्क रहेगा। दिनभर हल्के बादलों की आवाजाही के बीच धूप तेज बनी रहेगी।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत रही, जबकि हवा उत्तर-पश्चिमी दिशा से 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिनभर बारिश नहीं हुई।
डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही और बढ़ने की संभावना है। 16 सितम्बर को दिन में धूप तेज रहेगी साथ ही बादल भी छाए रहेंगे, जिससे हीट इंडेक्स अधिक रहेगा।
शहर के विभिन्न हिस्सों में तापमान में थोड़ा अंतर देखने को मिला। बर्रा में अधिकतम तापमान 35.1 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। एयरफोर्स क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कंपनी बाग में अधिकतम 34.3 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।






