March 8, 2026

संवाददाता

कानपुर।  एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में शनिवार शाम 4 बजे मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन नानाराव पार्क से शुरू होगा। यह फूलबाग चौराहा, बिरहाना रोड और नयागंज होते हुए भारत माता प्रतिमा घंटाघर चौराहा पर समाप्त होगा।
पुलिस ने मैराथन के मद्देनजर शनिवार दोपहर तीन बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। डायवर्जन के अंतर्गत टाटमिल, कोपरगंज और मूलगंज से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। वाहन चालक मीरपुर कैंट साइड, डिप्टी पड़ाव चौराहा या मूलगंज-टाटमिल होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
घंटाघर चौराहा से बिरहाना रोड की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बड़ा चौराहा से वीआईपी रोड होकर फूलबाग जाने वाले वाहनों को चार्लिश चौराहा से बाएं मुड़कर किला तिराहा और झाड़ी बाबा तिराहा से होकर डायवर्ट किया जाएगा।
बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था डीएवी ग्राउंड, किला तिराहा पर होगी।
दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था नानाराव पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग पनचक्की चौराहा पर रहेगी ।