
संवाददाता
कानपुर। गंगा का जलस्तर पिछले 48 घंटे में 45 सेंटीमीटर घट गया। शनिवार को सुबह गंगा बैराज पर जलस्तर 114.55 मीटर दर्ज किया गया । गुरुवार को गंगा का जलस्तर 14 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 115 मीटर पहुंच गया था । जलस्तर घटने से जिन गांवों में पानी घुस गया था, वहां रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है की गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटता जाएगा।
कानपुर गंगा बैराज से शनिवार को 3 लाख 98 हजार 588 क्यूसेक पानी छोड़ गया। इसी तरह से हरिद्वार से 92 हजार 098 क्यूसेक पानी गंगा में आया। नरोरा से भी 71 हजार 077 क्यूसेक पानी गंगा में आया।
गंगा किनारे 16 से ज्यादा गांवो में गंगा पानी घुस गया था । अब धीरे-धीरे उन गांव में पानी कम हो रहा है। पानी धीरे-धीरे इसी तरह से कम होगा।
हर घंटे एक सेंटीमीटर पानी घट रहा है। जिस तरह से लगातार 8 दिनों तक जलस्तर बढ़ा था। अब उम्मीद लगाई जा रही है, कि जिस तरह से पानी घट रहा है, तो प्रतिदिन गंगा का जलस्तर घटना में तेजी आएगी।






