May 1, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तेज धूप और उमस के चलते अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 34.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बढ़ते हीट इंडेक्स और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, इस मौसम में वायरल बुखार भी तेजी से फैल रहा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शहर में अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 70 प्रतिशत रही। 

हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलीं जिनकी गति 23 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटे में शहर में बारिश नहीं हुई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 14 सितम्बर को शहर का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, दिन के समय धूप तेज रहेगी और बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। इससे उमस और हीट इंडेक्स और अधिक बढ़ सकता है।
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस समय ट्रफ लाइन का पश्चिमी सिरा सामान्य से उत्तर की ओर खिसक गया है। यह पंजाब के अमृतसर, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और हरदोई, झारखंड के डाल्टनगंज से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसी वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

Related News