April 29, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
चीनापार्क विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के अंतर्गत बिजली विभाग ने मार्निंग रेड करके बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग अभियान में 6 अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी का मामला सामने आया।
तीन लोगों द्वारा सीधे लाइन से बिजली चोरी की जा रही थी। इनमें कर्नलगंज की नौरीन फातिमा उर्फ सीमा से 3 किलोवाट, कुली बाजार के लोकेंद्र सोनकर से 4 किलोवाट और दलेल पुरवा के रफीक से 2 किलोवाट का अवैध उपयोग पकड़ा गया।
वहीं, तीन अन्य मामलों में मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। फहीमाबाद कॉलोनी चमनगंज में खलीकुर रहमान 3 किलोवाट, रजिया इस्लाम 3 किलोवाट और सलमा बेगम 2 किलोवाट बिजली का अवैध इस्तेमाल कर रहे थे।
विद्युत विभाग ने सभी छह मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। साथ ही, विभाग क्षेत्र में लोगों को बिजली चोरी न करने के प्रति जागरूक कर रहा है। 

Related News