March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर।  चौबेपुर थाना क्षेत्र एक गांव में शौच के लिए गई युवती के साथ खेत में पहले से मौजूद युवक ने दुष्कर्म का का प्रयास किया। पीछे से पहुंचे युवती के पिता ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।
एक गांव निवासी व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी अपनी 30 वर्षीय चचेरी बहन के साथ गांव के पास ही मक्का के खेत में शौच के लिए गई थी।
युवती के पिता ने कुछ समय पहले गांव के ही रहने वाले रोहित को उसी खेत में देखा था। उन्हें कुछ शक हुआ तो वे भी बेटी व भतीजी के पीछे पीछे खेत की तरफ पहुंच गए।
आरोप है कि जैसे ही वह खेत में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी और आरोपी रोहित आपत्तिजनक स्थिति में थे और रोहित उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। तब उन्होंने अपने पास मौजूद डंडे से रोहित पर हमला कर दिया। लेकिन तब तक रोहित मौके से भाग निकला।
इसके बाद वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 
थाना प्रभारी राजकुमार राठौर के अनुसार युवती के पिता की तहरीर के आधार पर युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।