March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
ककवन भाजपा मंडल अध्यक्ष सानू राठौर को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी सीता राठौर के मोबाइल पर बार-बार फोन करके कॉलर ने उन्हें और उनके पति को दो दिनों में मारने की धमकी दी है।
जानकारी के अनुसार, ककवन थाना क्षेत्र के मनावा गांव निवासी सानू राठौर लगातार दूसरी बार भाजपा ककवन मंडल के अध्यक्ष बने हैं। पत्नी सीता राठौर ने बताया कि एक अनजान मोबाइल नंबर 6130614973 से उनके मोबाइल नंबर 6392617120 पर कई बार कॉल आई।
फोन उठाने पर कॉलर ने सीधे धमकी देना शुरू कर दिया और कहा कि दो दिनों के भीतर वह उन्हें और उनके पति को मार देगा। धमकी से पूरा परिवार भयभीत है। सीता राठौर ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ककवन थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आसपास के नंबर और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी है।