
संवाददाता
कानपुर। चंद्र शेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन इटावा जनपद में संचालित बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्रवेश हेतु जे ई ई मेंस 2025, सी यू ई टी (यू जी)-2025 एवं इण्टरमीडिएट विज्ञान विषय में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएं बिना प्रवेश परीक्षा दिए यूपीटैक 2025 के पोर्टल पर दिनांक 07 एवं 08 सितम्बर 2025 को यूपीटैक 2025 (बी.टेक स्पेशल राउंड-2 काउंसलिंग) के माध्यम से पंजीकरण करके महाविद्यालय में चल रहे कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शाखाओं में बीटेक में प्रवेश लेकर अपना कैरियर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बना सकते हैं।
इस महाविद्यालय में सभी पात्र छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त होती है एवं महाविद्यालय में एकल छात्रावास कक्ष भी उपलब्ध है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए डा. के के पटेल, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण से संपर्क कर सकते है ।
यह जानकारी अधिष्ठाता डा. एन. के.शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई है ।






