
संवाददाता
कानपुर। नगर के कल्याणपुर ब्लॉक में स्थित मां विन्ध्यवासिनी मंदिर से टिकरा गांव तक जाने वाले मार्ग की स्थिति चिंताजनक हो गई है। सड़क के दोनों किनारों पर खरपतवार इतना अधिक उग आया है कि वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते।
स्थानीय निवासी नरविजय, कृष्णा, शनि, आनंद, पंकज, मनीष और दीपक ने बताया कि खरपतवार के कारण दूर का दृश्य नहीं दिख पाता। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। यह मुख्य मार्ग मंदिर से होकर गांव तक जाता है।
क्षेत्रीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खरपतवार को जल्द से जल्द हटवाया जाए। उनका कहना है कि सड़क के आसपास नियमित सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा और आवागमन सुगम हो जाएगा।






