March 5, 2026

संवाददाता
कानपुर।
इंद्रानगर में बने बुद्धा पार्क में शिवाला बनाए जाने के मामले में भारतीय दलित पैंथर के प्रदेश अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने कहा ये बुद्ध की धरती है, संपूर्ण विश्व मे बौद्ध बड़ी संख्या में हैं। यह उनकी आस्था पर करारी चोट हैं। 
धनीराम पैंथर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेश जाते हैं तो कहते है कि हम बुद्ध की धरती से आए हैं। अगर कानपुर के बुद्धा पार्क में शिवाला बनाया जाएगा तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
धनीराम पैंथर ने कहा कि मुख्य सचिव, सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश है कि पार्क में कोई भी अवैध चीज न बनाई जाए। पार्क की पूरी बाउंड्री बनी हैं। उसके अंदर अगर शिवाला बनाया जाएगा तो विरोध किया जाएगा।अगर इसे बाहर बनाया जा रहा है तो नगर आयुक्त पहले बताए कि कहां पर बनाया जा रहा हैं। हमको ये लिखित में चाहिए कि कहां पर शिवाला बनेगा।
पैंथर ने कहा कि ये एक षड्यंत्र हैं। इसको किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंदिर पूरे देश में बने हैं। मंदिरों की तो भरमार हैं, इसे आप हमारे बुद्धा पार्क में ही क्यो बनाने जा रहे हैं।
धनीराम पैंथर ने कहा कि पहले बुद्ध गया में कब्जा किया। फिर संकिसा में कब्जा हुआ, अब कानपुर में करने जा रहा हैं। इसे हमारा समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। सारे अंबेडकरवादी, मानववादी, बुद्धिष्ट लोग प्रदर्शन करेंगे। यदि समस्या का निदान न हुआ तो ये प्रदर्शन और उग्र होगा।
इस मामले में महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा है कि इंदिरा नगर स्थित बुद्धा पार्क को लेकर मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि इन्दिरा नगर स्थित बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाए जाने का कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया जा रहा है। मैने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि बुद्धा पार्क के स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन नही किया जाय इसके साथ ही शिवालय पार्क के लिए किसी अन्य भूमि का चयन किया जाए।