March 4, 2026

संवाददाता
कानपुर।
साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव रोड पर एक दुर्घटना हुई। कोरथा गांव निवासी अमित तिवारी पुत्र आयुष और भतीजे अखिल तिवारी एक ही बाइक पर साढ़ से वापस लौट रहे थे।
एक स्कूल के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए अमित ने बाइक पर ब्रेक लगाया। इस दौरान बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद की। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया। सभी को चोटें आई हैं लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।