March 6, 2026

—17 सितंबर को होगा शाहूजी विश्वविद्यालय का 40वां दीक्षांत समारोह।

संवाददाता
कानपुर। 
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 40वां दीक्षांत समारोह 17 सितंबर को रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागार में आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के लिए मेधावियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस अंतिम सूची के बाद छात्रों से 2 सितंबर तक आपत्ति मांगी गई हैं।
इस बार स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज की छात्रा कोमल गंगवार को कुलाधिपति स्वर्ण पदक सहित कुल 6 मेडल दिए जाएंगे। कोमल ने मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में 90.52% अंक हासिल कर यह उपलब्धि पाई है।
कोमल गंगवार के अलावा बीएससी कृषि के दीपक कुमार, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की मनीषा श्रीवास्तव, बीएड की निशा सिंह, बीटेक के आदित्य प्रताप सिंह, बीए एलएलबी के अनन्या श्रीवास्तव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
डीएवी कॉलेज के डीएलएड की सविता यादव, डीएवी कॉलेज के बीएड की ज्योति सिंह, बीए के सुनील राजपूत, जुगल किशोर कॉलेज के बीएड विभाग की सिमरन कुमारी, वीएसएसडी कॉलेज के बीकॉम की छात्रा स्नेहा गुप्ता, डीएवी कॉलेज के बीए विभाग की हर्षिता वर्मा को कुलाधिपति कांस्य पदक दिया जाएगा।
कुल 53 छात्रों का चयन पदक वितरण के लिए किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिन छात्रों के नाम सूची में शामिल हैं, वे 2 सितंबर शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्ति मानी नहीं जाएगी।