April 30, 2026

संवाददाता

कानपुर। नगर में गणपति विसर्जन की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने 30 अगस्त शनिवार को थाना पनकी क्षेत्र में अरमापुर-पनकी नहर किनारे बने कृत्रिम तालाब का निरीक्षण किया। डीसीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित विसर्जन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पनकी के सहायक पुलिस आयुक्त भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का पूरा ध्यान इस बात पर है कि गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Related News