
संवाददाता
कानपुर। नरवल तहसील क्षेत्र में स्थित खजुरिया अंडरपास में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। अंडरपास में पानी का स्तर इतना अधिक हो जाता है कि दोपहिया वाहनों के टायर पूरी तरह डूब जाते हैं।
स्कूली बच्चों को रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन पानी भरने से बंद हो जाते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों को मजबूरी में पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर बरसात में आती है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी कई दिनों तक भरा रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अंडरपास की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। जल निकासी व्यवस्था के सुधार से इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।






