
संवाददाता
कानपुर। बिधनू में रामगंगा नहर पुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक काली स्कॉर्पियो का चालक संदिग्ध हालत में गाड़ी लेकर भागा। पुलिस के पीछा करने पर गाड़ी जादवपुर गांव की तरफ मुड़ गई। स्कॉर्पियो बांबी पुरवा संपर्क मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास के पास पहुंच गई। इस दौरान चालक कार लेकर फिसल गया। गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अमन सचान निवासी घाटमपुर बताई। उसने बताया कि वह नोएडा जा रहा था और रास्ते में गाड़ी में लिफ्ट ली थी।
हाइड्रा मशीन की मदद से स्कॉर्पियो को पानी से निकाला गया। गाड़ी में एक नीला और एक काला बैग मिला। पुलिस को काला बैग संदिग्ध लगा। जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो घाटमपुर निवासी मंजू सचान के नाम पर रजिस्टर्ड है।
बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार गाड़ी और बरामद सामान की जांच जारी है। अभी बैग में क्या है उसका खुलासा नहीं किया गया है। गाड़ी मालिक से पूछताछ कर चालक की पहचान की जाएगी।






