March 6, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  बिल्हौर में एक विवाहिता ने जनमाष्टमी के अवसर पर घर में चल रहे कार्यक्रम का फायदा उठाया। वह ढाई लाख रुपए के जेवर और 5-6 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई। 

अलौलापुर गांव के नरेश की शादी छह महीने पहले कानपुर देहात के असालत गंज की अर्चना से हुई थी। जनमाष्टमी के कार्यक्रम में पूरा परिवार व्यस्त था। इसी दौरान अर्चना घर से चली गई।
पति नरेश ने बताया कि उनकी पत्नी की किसी से फोन पर बातचीत होती थी। उन्हें आशंका है कि वह उसी व्यक्ति के साथ गई है। घर छोड़ने के बाद अर्चना ने एक बार फोन किया। उसने स्पष्ट कह दिया कि वह घर वापस नहीं आएगी। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। पता न चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।