March 7, 2026

संवाददाता
कानपुर।
पुलिस ने जेल में बंद फरार चल रहे दीनू उपाध्याय गैंग के मेंबर रवि पांडेय के घर की कुर्की की है। शातिर रवि पांडेय गोंडा का शातिर अपराधी है। वहां से भागा तो दीनू ने शरण दी और अपने लिए अपराध कराने लगा था। अब पुलिस दीनू के साथी दीपक जादौन और आशीष के घर की कुर्की करेगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर तीनों के घर कुर्की की जा रही है।
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दीनू गैंग के साथी फरार चल रहे रवि पांडेय का घर नजीराबाद थानाक्षेत्र के भदौरिया चौराहे के पास जेएस टॉवर में फ्लैट संख्या 404 में है। रवि मूल रूप से गोण्डा के मनकापुर थानाक्षेत्र ग्राम देहला मौजा किशुनदासपुर का रहने वाला है। उसकी हिस्ट्रीशीट गोंडा के मनकापुर थाने में खुली है। रवि के खिलाफ गोण्डा में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज किए गए है।
वह अपनी पहचान छिपाकर कानपुर के नजीराबाद थानाक्षेत्र के भदौरिया चौराहे के पास जेएस टॉवर में रहता था। दीनू ने शातिर अपराधी को शरण दी और फिर अपने लिए काम कराने लगा था। डीसीपी ने बताया कि दीनू गैंग के खिलाफ सीसामऊ थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसमें दीनू गैंग के नजीराबाद निवासी रवि पाण्डेय, नौबस्ता निवासी दीपक जादौन, नवाबगंज निवासी आशीष शर्मा शामिल थे। रवि पाण्डेय के घर कुर्की की गई है। अब दीपक जादौन और आशीष के घर कुर्की की जाएगी।