March 8, 2026

संवाददाता

कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा एवं परिवर्तन संस्था द्वारा एक विशेष मानसून वृक्षारोपण अभियान 2025 का आयोजन रविवार को किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रसाद परिवर्तन फार्म हाउस, बिठूर में संपन्न हुआ।
आईएमए कानपुर की ओर से बताया गया कि यह अभियान विशेष रूप से आईएमए सदस्यों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें प्रत्येक सदस्य ने अपने हाथों से पौधारोपण किया।
पौधों की देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी परिवर्तन संस्था द्वारा की जाएगी, जब तक वे एक पूर्ण विकसित वृक्ष का रूप नहीं ले लेते।
इस अवसर पर आईएमए कानपुर शाखा की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, कानपुर के सचिव डॉ. विकास मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय रस्तोगी तथा परिवर्तन संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता ने बताया कि वृक्षारोपण जीवन और प्रकृति दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि यह पहल न केवल शहर को हरित बनाने की दिशा में एक प्रयास है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्थायी पर्यावरणीय धरोहर भी साबित होगी।
इस वृक्षारोपण अभियान में पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रीता मित्तल, डॉ. रेणु सिंह गहलोत, डॉ. रोली मोहन, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. आशा अग्रवाल,डॉ. वीएस शर्मा, डॉ. पूर्णिमा दीक्षित, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. जोगेंद्र सिंह और डॉ. एके श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्यों ने संकल्प लिया कि एक पौधा, एक जीवन– मिलकर करें हरियाली का संकल्प।