March 12, 2026

संवाददाता

कानपुर। सीएसए के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और मत्स्य महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से डॉ. आनंद कुमार सिंह, कुलपति, के निर्देश  में अधिष्ठाता डॉ. एन के शर्मा और डॉ. अजीत सिंह के  कुशल नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस रथयात्रा में तीनों महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं सहित तीनों महाविद्यालय के अधिकारियों शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले लोगों एवं दुकानदारों को हर घर झंडा के तहत झंडो का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप डॉ. के के पटेल, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रदीप भदौरिया, उप अर्थनियंत्रक, प्रो. डॉ. डी सिंह, डॉ. टी के माहेश्वरी, इंजी. एम ए हुसैन, डॉ. राजीव सिंह, सत्येंद्र पाल, डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा, डॉ. श्वेता दुबे, इंजी. नीरजा शर्मा, ज्ञान सिंह, मनमोहन, रघुबीर, राजेश, राजवीर, अरविंद,सर्वेश, असद, मान सिंह, मो. हुसैन, विनोद कुमार, पंकज, मनोज, रोहित रंजन सहित समस्त स्टाफ और छात्रों ने प्रतिभाग किया और देशभक्ति के नारे लगाए।