March 11, 2026

संवाददाता

कानपुर।  अरौल में एक इंटर कॉलेज में चोरी करने वाले 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर किशोर को बिषधन पुल के पास से पकड़ा।
रौगांव गांव स्थित मेवालाल इंटर कॉलेज में 28 जुलाई की रात चोरी हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की विशेष टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी किशोर को घेरकर पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान किशोर ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुई बैटरी, इनवर्टर, सीपीयू और प्रिंटर बरामद कर लिए। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।