March 11, 2026

संवाददाता
कानपुर।
सीएम योगी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसके बाद लोगों ने उसमें तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। 

इस पर कानपुर के गूगल गोल्डन बाबा मनोजानंद महाराज ने कहा कि फेसबुक पर अजय यादव के नाम से एक आईडी बनी हैं। इसमें मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की गई हैं। इसलिए संबंधित थाने में आईटी एक्ट के तहत इस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती हैं तो हम कोर्ट की शरण लेंगे। वहां से मुकदमा दर्ज कराएंगे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे।
गूगल गोल्डन बाबा ने कहा कि अजय यादव को ये नहीं पता कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बाद में है, वो पहले गोरखपुर पीठ के पीठाधीश्वर हैं। उनका दर्जा काफी ऊंचा हैं। उन पर इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता हैं।