August 9, 2025

संवाददाता

कानपुर। पिछले दिन धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। वहीं, एक दिन के अंदर पारा 3 डिग्री ऊपर चला गया था। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 10 अगस्त तक हल्की बूंदा-बांदी के आसार बने रहेंगे। लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया था, तो वहीं शुक्रवार को ये पारा 36.1 डिग्री दर्ज हुआ हैं।
न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज हुई हैं। हवा की औसत गति 5.3 किमी प्रति घंटा के हिसाब से दक्षिण से पश्चिम कि ओर चली हैं।
प्रो. सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार को भी आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में कही-कही पर हल्की या मध्यम बारिश भी हो सकती हैं। इस तरह का मौसम अभी 10 अगस्त तक बना रहेगा।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार है। इसके अलावा रात के समय तेज बारिश भी हो सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

Related News