
संवाददाता
कानपुर। महाराजपुर के पुरवामीर में गुरुवार को फतेहपुर से कानपुर आ रही स्कूटी सवार युवतियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई।
कानपुर देहात के भोगनीपुर में रनिया के मड़ैया निवासी विजय की बेटी अंजू अपनी सहेली कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी कुमकुम के साथ कानपुर से फतेहपुर स्थित ननिहाल गई थीं। दोनो गुरुवार दोपहर फतेहपुर से कानपुर वापस लौट रही थीं। स्कूटी अंजू चला रही थी।
पुरवामीर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। घायल अंजू व कुमकुम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान अंजू की मौत हो गई।
थाना प्रभारी महाराजपुर संजय पांडेय ने बताया अंजू हेलमेट लगाए थी। अज्ञात वाहन से स्कूटी में टक्कर लगने की बात पता चली थी।