March 11, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  महाराजपुर थाना क्षेत्र में नरवल मोड़ के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र रेहान को टक्कर मार दी। रेहान फुफवार सुईथोक का निवासी है।
हादसे के बाद साथी छात्रों और परिजनों ने घायल रेहान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, महाराजपुर अंडरपास से नरवल मोड़ तक रांग साइड से चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कट न होने के कारण वाहन विपरीत दिशा से चल रहे हैं। एनएच-2 पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद न तो एनएचएआई के अधिकारी और न ही अन्य जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई कर रहे हैं। 

यातायात नियमों की अनदेखी से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।