September 22, 2026

संवाददाता

कानपुर।  चीनापार्क विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए।
बांसमंडी क्षेत्र में रहने वाली समीम बानो के घर में 1 किलोवाट का अवैध कनेक्शन मिला। 

इसी तरह परेड क्षेत्र के विश्वनाथ का हाता में रहने वाली दूसरी महिला समीम बानो के घर में 2 किलोवाट का अवैध घरेलू कनेक्शन पाया गया।
विद्युत विभाग ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। विभाग ने धारा 126 के अंतर्गत आगे की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।