June 19, 2026

संवाददाता
कानपुर।
लखनऊ में 29 व 30 जून को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कानपुर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों का ट्रायल सोमवार को संपन्न हुआ। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें कानपुर मंडल की ओर से प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ट्रायल का आयोजन कानपुर फिजिकल डिफेंस आकदमी नौबस्ता में किया गया।
ट्रायल के लिए 49 पुरूष खिलाडी और 7 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपना दम खम दिखाया। 

इस अवसर पर कानपुर फिजिकल डिफेंस अकादमी के निदेशक ने डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन को प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए आगे भी आमंत्रित किया और एथलेटिक्स से संबंधित सभी जरूरतों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
ट्रायल के अंत में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। चयनित खिलाड़ियों का आधार कार्ड एवं यूआईडी नंबर चेक करने के बाद एंट्री सुनिश्चित की जाएगी।
चयनित खिलाड़ी एंट्री के लिए वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया से संपर्क स्थापित कर 22 जुलाई मंगलवार को स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री मैदान कालपी रोड पर दोपहर 4 बजे पहुंच कर अपनी एंट्री सुनिश्चित कराए।
महिला वर्ग में करिश्मा सिंह, नैनसी चौहान, शीतल का चयन हुआ। 

पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार, रजत कुशवाहा, अनुज कुमार गुप्ता, आदित्य साहनी, संजय खरा, सत्यम कुशवाहा, अमन मिश्रा, अंकित, युवराज खरते, कृतिक कुमार यादव, विदित सैनी, रवि प्रकाश सिंह, अनुकल्प राय का चयन हुआ। 

Related News