June 19, 2026

संवाददाता

कानपुर। बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग की कार्रवाई की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चीनापार्क विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 4 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई।

दलेल पुरवा में दो मामले सामने आए। तबस्सुम पत्नी मोहम्मद सलीम के घर 2 किलोवाट का अवैध कनेक्शन मिला। इसी इलाके में अनवर जहां पत्नी मोहम्मद नईम के यहां भी 2 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
वहीं चमनगंज में भी दो मामले मिले। तय्यबा पत्नी सिराज और करिश्मा बानो पत्नी शहजादे खान के घर 1-1 किलोवाट का अवैध कनेक्शन पाया गया। सभी मामले घरेलू उपभोग से जुड़े हैं। 

विद्युत विभाग ने चारों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। 

Related News