July 10, 2025

संवाददाता
कानपुर। 
सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही थी। आसमान साफ होने से बारिश के भी आसार नहीं थे। सुबह का तापमान 32 डिग्री पर था। इससे लोग गर्मी से बेहाल दिखे। अधिकतम तापमान बढ़कर लगभग 40 डिग्री तक जाने की संभावना हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हमारी ट‌र्फ लाइन तो बन रही हैं, लेकिन जिस कारण बारिश होती है वो सपोर्टिंग सिस्टम नहीं मिल पा रहा हैं। इस कारण बारिश होने की उम्मीद बहुत कम हैं। हल्की बूंदा-बांदी तो हो सकती हैं।
प्रो. पांडेय बताया कि तेज बारिश नहीं होगी। यदि थोड़ी बहुत बारिश हुई भी तो वह रात के समय ही हो सकती हैं।
हमारे कॉन्क्रीट जंगलों के कारण जमीन की गर्म हवा जब ऊपर जाती है तो वह बादलों की नमी को सोख लेती हैं। इस कारण बारिश जितनी होनी चाहिए,  उतनी दिन के समय नहीं हो पाती हैं। ये ही कारण है कि अब बारिश अधिकतर रात में ही होती हैं।
उन्होंने बताया कि टर्फ लाइन को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार तक शुष्क रहेगा। थोड़ा मध्य प्रदेश और तराई वाला क्षेत्र छोड़कर बारिश की संभावना कम ही दिखाई दे रही हैं।  जब नमी आएगी तभी बादल बनेंगे, जो फिलहाल नहीं हो रहा हैं।