August 3, 2025

संवाददाता
कानपुर। 
फिलहाल मानसून की चाल पर ब्रेक लग गया है। अगले 36 घंटे बाद बारिश के आसार हैं। कल पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। शहर में हीट इंडेक्स 62 पहुंच गया जो रेड अलर्ट की श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में शनिवार को तेज बारिश की संभावना है। दूसरे स्पेल में पश्चिमी राज्यों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
अब तक की मौसमी गतिविधियों के अनुसार मानसून जिस रफ्तार से दाखिल हुआ था उस तेजी से बरस नहीं सका। पिछले 24 घंटों में इक्का-दुक्का जिलों में ही मामूली बारिश हुई। कानपुर समेत शेष में सूखा रहा। वहीं गुरुवार सुबह से चल रही हवाओं ने लोगों को उमस से राहत दी।
अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसमी गतिविधियां तो चल रही हैं। टर्फ लाइन कानपुर के नजदीक है लेकिन बारिश की संभावना कम है। छिटपुट बारिश ही संभव है।
डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार मानसून छिटका हुआ है। कहीं बारिश हो रही तो कहीं एक बूंद तक नहीं गिरी। पुरवइया के चलने से 28 जून से मौसम में बदलाव आना शुरू होगा। 29 जून की रात से बारिश होने

का अनुमान है। 30 जून काे तेज बारिश हो सकती है। रुक-रुककर होने वाली बारिश खेती-किसानी के लिए फायदेमंद है। 

Related News