March 3, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  बिजली व्यवस्था को लेकर 1912 पर कुल 1488 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 1152 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। बाकी शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
केस्को क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली वितरण में व्यवधान की स्थिति रही। दालमंडी उपकेंद्र में नयागंज पोषक की ट्राली में फॉल्ट के कारण सुबह 6:40 से 9:30 बजे तक बिजली गुल रही। परमपुरवा उपकेंद्र में वीसीबी फॉल्ट से रात 2:00 से सुबह 4:34 तक आपूर्ति बाधित रही।
हॉर्समैन बाग उपकेंद्र में आपात मरम्मत के लिए सुबह 9:30 से 10:30 तक शटडाउन लिया गया। रिंग रोड उपकेंद्र में पेड़ की डाल गिरने से दोपहर 12:05 से 1:40 तक बिजली बाधित रही।
वाजिदपुर और संजय नगर उपकेंद्र में भूमिगत केबल फॉल्ट के कारण दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक व्यवधान रहा। कल्याणपुर में क्षतिग्रस्त पोल बदलने के लिए दोपहर 3:18 से 4:39 तक शटडाउन लिया गया।
रिंग रोड और पोखरपुर उपकेंद्र में कृष्णा नगर पारेषण उपकेंद्र के मेन बसबार में मरम्मत के लिए शाम 4:00 से 4:40 तक बिजली आपूर्ति रोकी गई।