
संवाददाता
कानपुर। चेन पुलिंग के मामलों पर रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून तक प्रयागराज मंडल में 1400 यात्रियों को चेन पुलिंग के लिए पकड़ा गया। इनमें से सर्वाधिक कानपुर आरपीएफ ने 206 लोगों को गिरफ्तार किया।
आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में 413, मई में 665 और जून में 319 लोगों को पकड़ा गया। स्टेशन-वार आंकड़ों में कानपुर सेंट्रल पर सबसे अधिक 206 मामले सामने आए।
फतेहपुर में 125, इटावा जंक्शन में 120 और फफूंद में 39 लोगों से जुर्माना वसूला गया। ये सभी यात्री बिना किसी वैध कारण के ट्रेन की चेन खींचकर गाड़ी रोक रहे थे।






