
संवाददाता
कानपुर। भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ, कानपुर नगर ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की योजना बनाई है। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कानपुर की सभी दस विधानसभाओं में प्रमुखों की नियुक्ति की गई है। ये प्रमुख अपनी टीम के साथ क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में योग कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। इसमें स्कूल, कॉलेज, डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक शामिल हैं।
शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तुत की थी। इस प्रस्ताव को विश्व के 172 देशों का समर्थन मिला। अब यह दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अजय मोहन शुक्ला ने की। दक्षिण जिला संयोजक बी.एल. पांडे ने संचालन किया। उत्तर जिला संयोजक अतुल दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में ग्रामीण जिला संयोजक गौरव द्विवेदी, अभिषेक त्रिपाठी, आनंद सिंह, जया शुक्ला और मनजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे।






