
संवाददाता
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग के अवसर पर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने के लिए एक ऊर्जावान योग मैराथन स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में विकसित की गई योग वाटिका से अटल घाट गंगा बैराज कानपुर तक किया गया।
इस कार्यक्रम को कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 400 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
यह योग मैराथन दौड़ चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से अटल घाट गंगा बैराज तक हुई। तत्पश्चात अटल घाट पर सभी छात्र छात्राओं तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने राहुल जी योगाचार्य के नेतृत्व में योग क्रियाएं की।
कार्यक्रम डॉ. मुनीश कुमार अधिष्ठाता छात्र कल्याण के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. सी एल मौर्य, डॉ. कौशल कुमार,डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. एकता शर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. संघमित्रा महापात्र, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. रितु पांडे एवं योग शिक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश वर्मा व प्रेरणा अरोड़ा भी उपस्थित रहे।






