February 14, 2026

आज़ाद संवाददाता
कानपुर।  घाटमपुर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर हाइवे पर शुक्ला पेट्रोल पंप के पास तीन वाहनों की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हमीरपुर की रहने वाली नीलम अपने पति सुरेश चंद्र और बेटे सूरज के साथ कार से कानपुर जा रही थीं। आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने भी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सुरेश और सूरज को मामूली चोटें आईं। नीलम कार में फंस गईं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घाटमपुर पुलिस ने पीएनसी की क्रेन से कार को खींचकर नीलम को बाहर निकाला। उन्हें पहले घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News