
संवाददाता
कानपुर। विद्युत विभाग के द्वारा रविवार को कई इलाकों में केबल डालने का काम,पोल लगाने और बिजली केबल के पास पेड़ों की छटाई का कार्य किया गया। इसलिए कई उपकेंद्रों पर शटडाउन लिया गया। औद्योगिक क्षेत्र में अधिक कार्य किया गया। इसलिए बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रहेगी।
बेनाझाबर उपकेंद्र पर नर्सिंग होम इलाके में सुबह 9 बजे से 11 तक बिजली नहीं रही।
पोखरपुर उपकेंद्र पर भज्जा पुरवा इलाके में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रही।
मीता सराय उपकेंद्र पर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और एलपीजी 2 , एलपीजी 3 से संबंधित क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रही।
उद्योग कुंज उपकेंद्र पर कैनाल ईस्ट और आईआईए भवन मेन रोड में 11 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
दादा नगर उपकेंद्र पर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया गया।
पॉलीमार उपकेंद्र पर नौरैया खेड़ा इलाके में सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
इस्पात नगर उपकेंद्र में औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।
मसवानपुर उपकेंद्र पर आनंद नगर ,रावतपुर गांव, शिवनगर और मसवानपुर में 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया गया।





