
संवाददाता
कानपुर। आईसीएआर अटारी जोन 3 कानपुर के निदेशक डॉ. एसके दुबे के अनुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने प्रथम दिवस 1766 गांव का भ्रमण कर किया जबकि द्वितीय दिवस में 1125 गांव का भ्रमण किया गया।
डॉ. दुबे ने बताया कि इस दौरान पहले दिन कृषि विज्ञान केंद्र के 366 विशेषज्ञों तथा 407 विशेषज्ञों ने दूसरे दिन भाग लिया। उन्होंने बताया कि पहले दिन लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ।जिसमें लगभग 800 किसानों व अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ एवं अयोध्या जनपदों में कार्यक्रम को दिशा निर्देश दिया।उन्होंने हर जिले में गठित टीमों में प्रशासनिक अधिकारियों के भागीदारी की सराहना की।उन्होंने कहा कि 1352 प्रथम दिन जबकि दूसरे दिन 1257 जिलों के अधिकारियों ने इस अभियान में भाग लिया।

डॉ. दुबे ने बताया कि पहले दिन 13 सांसद, विधायक जबकि दूसरे दिन 7 जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसानों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि कल सहभागिता की बात करें तो प्रथम दिन 87240 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जबकि दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 101732 पहुंच गई है। उन्होंने बताया इस अभियान में अब तक 1,88,972 लोगों ने भागीदारी दर्ज कराई है।






