February 27, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
काकादेव स्थित एक फ्लैट में नर्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। फ्लैट बंद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से महोबा के चरखारी निवासी चंद्र मोहन तिवारी एसबीआई बैंक से क्लर्क के पद से रिटायर है। उनका बेटा गोपाल मेट्रो में जॉब करता है और अपने परिवार के साथ केशवनगर में रहता है। जबकि बेटी काजल काकादेव के एवन मार्केट स्थित एक फ्लैट में रह कर स्वरुप नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ नर्स का काम करती थी।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि फ्लैट कल से बंद है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा युवती का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए।
इंस्पेक्टर काकादेव ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके है। परिजन अक्सर उसके पास आते जाते रहते थे। कुछ दिन पहले ही परिजन उससे मिलकर वापस गये थे। मृतका के मोबाइल की भी जांच कराई जाएगी। 

Related News