आज़ाद संवाददाता
कानपुर। गुरुवार को बिजली विभाग ने शहर के कई इलाकों में घंटों शटडाउन लिया । बिजली केबल की मरम्मत,पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफार्मर के रखरखाव को देखने व दुरुस्त करने के लिए बिजली की कटौती की गई । इस कार्य के लिए 50 से ज्यादा कर्मचारियों ने फील्ड पर काम किया।
उपकेंद्र दबौली के गोविंद नगर इलाके में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक शटडाउन लिया गया । जिसके कारण बिजली नहीं रही ।
आरबीआई उपकेंद्र के आरबीआई कॉलोनी ,उर्सला अस्पताल, केपीएम अस्पताल जैसे इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया गया।
आलू मंडी उपकेंद्र पर डिप्टी पड़ाव, रथ वाला मंदिर इलाके में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली नहीं रही ।
डिप्टी पड़ाव उपकेंद्र पर गुरबतउल्लाह पार्क, डिप्टी पड़ाव में 1 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया, जिसके कारण बिजली नहीं रही।
भैरवघाट उपकेंद्र पर जल संस्थान, पार्वती बांग्ला रोड, तिलक नगर ,रानी का बगीचा, मैगजीन घाट, भैरव घाट इलाके में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शटडाउन लिया गया।
विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र पर मलिकपुरम,शास्त्रीचौक,चरण सिंह विद्युत कॉलोनी में सुबह 10 बजे से 12 तक शटडाउन लिया गया।
उपकेंद्र एचएएल पर पटेल नगर, सीएनजी और एचएएल इलाके में 12 से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया।
जवाहरपुरम उपकेंद्र पर वृद्धा आश्रम,हिमालय भवन,नीलगिरी भवन, शिवालिक भवन और गंभीरपुर गांव में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शटडाउन लिया गया ।जिसके कारण बिजली नहीं रही।







