February 11, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  नए होनहार खिलाड़ियों को क्रिकेट के लिए तैयार करने के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जेएनटी अण्डर-12 क्रिकेट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  शुरू हो गए हैं। खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 5 मई है।
जेएनटी क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अमित मिश्रा के अनुसार अभी तक कुल 372 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
इसमें शामिल सर्वाधिक 157 खिलाड़ी कानपुर के  है। इसके अलावा 79 खिलाड़ी लखनऊ के, 32 खिलाड़ी उन्नाव के, 11 बनारस के और 8 खिलाड़ी बांदा के हैं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

इन शहरों के खिलाड़ियों के अलावा हरियाणा के जिंद, नोएडा, अलीगढ़, बरेली, इलाहाबाद, देवरिया, बस्ती, गोंड़ा के खिलाड़ीयों सहित 40 शहरों के खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
इस बार ऑफलाइन प्रक्रिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। जिन खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वह जेएनटी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

Related News