April 14, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर सरसौल के पास दो बाइकें आपस में टकरा गईं।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सरसौल के रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ रुमा से सरसौल लौट रहे थे। सरसौल चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सरसौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और फिर उन्हें घर भेज दिया।
महाराजपुर पुलिस ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। 

Related News