
आ स. संवाददाता
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में स्थित स्टेडियम में इंटर हाउस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस प्रतियोगिता में विभाग के चारों हाउसो के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर पुरुष वर्ग में शिवाजी हाउस के उमेश ने स्वर्ण पदक जीत लिया। 100 मीटर महिला वर्ग में भगत सिंह हाउस ने अंकिता राज ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर पुरुष वर्ग में शिवाजी हाउस के पीयूष ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 200 मीटर महिला वर्ग में भगत सिंह हााउस की लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक, 400 मीटर पुरुष में भगत सिंह हाउस के अभिषेक निगम, महिला वर्ग आकांक्षा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मिक्स रिले 100×4 में भगत सिंह हाउस ने स्वर्ण पदक अपने नाम कियाा।
इस अवसर पर इंट्राम्यूरल इंचार्ज अभिषेक मिश्रा, एथलेटिक्स कोच राहुल दीक्षित, सौरभ तिवारी, निमिषा सिंह, मोहित तिवारी, शोभित दीक्षित, गोविंदा कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।