December 28, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत कर पति पर मुकदमा दर्ज कराया।
मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पहले पति की मृत्यु के बाद उसने करीब 10 साल पहले एक लोडर चालक से दूसरा विवाह किया था। वह अपनी बेटी के साथ दूसरे पति के घर में रह रही थी।
मां के मुताबिक, पिछले चार दिनों से उसका पति नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं माना। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके  उसे जेल भेज दिया गया है। 

Related News