March 10, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ेंगा। इस बार होली तक दिन में गर्मी का एहसास होगा, अब रातें भी गर्म हो सकती हैं। आज आने वाले विक्षोभ का असर दिल्ली और आसपास तक सीमित रहेगा। होली के दौरान रात का पारा 14 से 15 डिग्री और दिन का तापमान 32 डिग्री रह सकता है।
मार्च माह में पहली बार दिन का पारा 30 डिग्री पार कर गया है । पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हल्का असर पड़ेगा। बर्फबारी व बारिश होगी। साथ ही पंजाब व दिल्ली में भी तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश के आसार भी हो सकते हैं। इसका हल्का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देते ही दिन-रात का पारा चढ़ने लगेगा। विशेष रूप से 11 मार्च से 14 मार्च तक दिन का पारा तेजी से चढ़ेगा। रात के तापमान में भी वृद्धि होगी। 

मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक दिन का पारा 32 डिग्री या इससे अधिक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार अधिक हो सकती है लेकिन सर्द नहीं होगी।
रात के तापमान में बादलों के कारण तापमान बढ़ सकता है। न्यूनतम पारा 14 से 15 डिग्री या अधिक हो सकता है।कल अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री चला गया था, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है।
लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 6 मार्च को 24.4, 7 मार्च को 26.8, 8 मार्च को 29.4 और 9 मार्च को 30.2 डिग्री तापमान रहा।