August 7, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
मरकजी रूयते हिलाल कमेटी ने मुसलमानों से रमजान का चांद देखने की अपील की है। मुफ्ती ने बताया कि जुमे के दिन मगरिब की नमाज के बाद रमजान का चांद दिखने या न दिखने का ऐलान किया जाएगा।
शुक्रवार शाम को मस्जिदों की छतों से उलमा और शहरकाजी चांद का दीदार करेंगे। चांद दिखने पर लोगों को मरकजी कमेटी से संपर्क कर इसकी तस्दीक करनी होगी।

कमेटी द्वारा तस्दीक के बाद ही रमजान के महीने की शुरुआत के दिन का ऐलान किया जाएगा। 

रमजान अरबी कैलेंडर का नवां महीना है। यह इस्लाम धर्म के लिए विशेष महत्व का महीना माना जाता है। 

चांद की स्थिति के आधार पर ही रमजान के महीने की शुरुआत का निर्धारण किया जाता है।