March 11, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के  104वें शहीद दिवस पर चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति की ओर से गोल चौराहे पर स्थित आजाद वाटिका में उनका शहीदी दिवस मनाया गया। शहीद आजाद की प्रतिमा का संस्था के सदस्यों ने दूध, गंगाजल से अभिषेक करके, आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजाद की कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तानी… जैसे नारे लगाए।
चंद्रशेखर आजाद के शहीद दिवस पर कल्याणपुर की  विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि आजाद ने 1921 में देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। आजाद भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन की महान विभूति थे। भारत के युवाओं के लिए वह हमेशा महान प्ररेणाश्रोत रहेंगे।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने कहा कि देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए चंद्रशेखर आजाद और उनके साथी क्रांतिकारियों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 

संस्था के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडेय (निन्नी) ने बताया कि आज देश के लोग आजादी के रणबाकुरों को भुलाते जा रहे है। पिछले 40 सालों से संस्था इस प्रकार के आयोजन कर युवाओं की राष्ट्रप्रेम के प्रति भावना को जागृत करने का काम कर रही है। आजाद का जीवन बल, अदम्य साहस, समर्पण, अनन्य देश भक्ति का पर्याय है। अंग्रेजों के घेरने के बाद उन्होंने खुद को गोली मारते हुए कहा था कि आजाद थे और आजाद रहेंगे।
इस मौके पर महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ला, कृष्ण कांत अवस्थी, अनिल त्रिपाठी, संदीप साहू, संतोष त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, राजेंद्र मोहन तिवारी, तिलक चंद्र कुरील, रागेंद्र मोहन तिवारी, आजाद कुमार बौद्ध, दिलीप मौजूद रहे।